CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

प्लॉट में मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

तिरंगा चौराहे के पास पंडरी मार्ग पर मिला शव, कबाड़ का काम करता था मृतक

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  तिरंगा चौराहे के पास पंडरी मार्ग पर स्थित एक प्लॉट में बुधवार को 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान वार्ड नंबर 11 निवासी पप्पू राठौर (35) पुत्र काशीराम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मृतक कबाड़ का काम करता था। वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार वह नशे का आदी बताया जा रहा था। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button