EDUCATIONutrakhandउत्तरकाशी

बीएलजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रहित।

जन एक्सप्रेस /पुरोला :-  पुरोला में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), युवा रेडक्रॉस एवं रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

शिविर के दौरान कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित कर ब्लड बैंक को सौंपा गया। पहली बार रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में प्राध्यापक वर्ग ने रक्तदान के साथ प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया, जबकि कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने रक्तदाताओं के इस मानवीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। महाविद्यालय परिवार ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं संबंधित संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य ए के तिवारी,प्राध्यापक कृष्ण देव रतूड़ी,विशम्बर जोशी,राजेन्द्र लाल आर्य,विनोद कुमार,दीपक चौहान,बबीता बँटवाँन,रमेश रडवाल,राजीव नौटियाल आदि लोगों ने रक्तदान में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button