CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटिहरीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराज्य खबरें

हरियावां पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा चार्जर सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई :-  हरदोई हरियावां थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चार्जर चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा चार्जर भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार,हरियाँवा थाना क्षेत्र के दुर्जनपुरवा मजरा भदेउरा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामशंकर ने 2 नवंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि जावेद पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम भदेउरा सहित तीन लोगों ने उनके घर से ई-रिक्शा का चार्जर चोरी कर लिया है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।इसी क्रम में हरियावां पुलिस ने नामजद आरोपी जावेद को चोरी के ई-रिक्शा चार्जर सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक शुभम पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार तथा कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button