टॉप न्यूज़ट्रेंडिंगपुरोलाराजनीतिराज्य खबरें

पुरोला में गिरने से कारण गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हेली एंबुलेंस से एम्स भेजा।

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- सोमवार देर सायं घर जाते समय स्वील निवासी 52 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र श्री किशन सिंह के रास्ते में गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उप चिकित्सालय पुरोला में उपचार के लिए लाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की मदद से हेली एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।

इसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हेली एंबुलेंस के माध्यम से उच्च चिकित्सा केंद्र एम्स अस्पताल, ऋषिकेश भेजा गया। समय पर हेली एंबुलेंस की सुविधा मिलने से घायल को शीघ्र उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाने में मदद मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button