Crimeअन्य खबरेअपराधउत्तरकाशीउत्तराखंडट्रेंडिंगराज्य खबरें

उत्तरकाशी: सौंदाडी के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 11 महिलाएं और चालक घायल

पुरोला में बड़ा सड़क हादसा, सौंदाडी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी मैक्स, 11 महिलाएं घायल

जन एक्सप्रेस | उत्तरकाशी। पुरोला। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। पुरोला से कंताड़ी गांव की ओर जा रही मैक्स वाहन सौंदाडी के समीप मटियाली छानी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर उतर गई। हादसे के समय वाहन में 11 महिलाओं समेत चालक सवार था। दुर्घटना में सभी 12 लोग घायल हो गए।

पुलिस और 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय पुरोला पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

चौकी प्रभारी मोर सिंह चौहान ने बताया कि वाहन में सवार सभी लोग कंताड़ी गांव के निवासी हैं। वे पुरोला क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में आए थे और वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मटियाली छानी के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में ये लोग हुए घायल

दुर्घटना में शांति देवी, शुकली देवी, मनीषा, सरिता, सुचिता, किशोरी, साबली देवी, सरोज, सामली और अंजना सहित कुल 11 महिलाएं घायल हुई हैं। इनके अलावा वाहन चालक लोकेश रावत भी घायल हुए हैं।

चिकित्सकीय परीक्षण के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज असवाल ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी का चिकित्सकीय परीक्षण पूरा होने के बाद ही उनकी वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल सभी घायलों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button