Crimeअन्य खबरेअपराधउत्तराखंडटिहरीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराज्य खबरें

टनकपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 18 वाहनों के चालान

टनकपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 18 वाहन चालकों के कटे चालान

जन एक्सप्रेस | टनकपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए टनकपुर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। 1 नवंबर को बिचई क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 18 वाहन चालकों के चालान किए। इस कार्रवाई में मौके पर 3,500 रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला गया।

रॉन्ग साइड और ओवरस्पीडिंग पर पुलिस की नजर

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान रॉन्ग साइड वाहन चलाने और निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 18 चालान किए गए। इनमें 12 कोर्ट चालान और छह संयोजन शुल्क वाले चालान शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर कुल 3,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूल किया।

नियम तोड़ने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी

अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत ने किया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

पुलिस ने कहा कि सड़क पर लापरवाही, तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाना गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचने और यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने की अपील की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button