UP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEखेल

शिक्षक के पुत्र ने इंडो-नेपाल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्णपदक जीतकर हरदोई के कटियारी को किया गौरवान्वित

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।कानपुर में आयोजित नौवीं इंडो-नेपाल ताईक्वान्डो चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में आर्मी स्कूल फतेहगढ़ के छात्र-छात्राओं ने फर्रुखाबाद ताईक्वान्डो एकेडमी की तरफ से भारत के राष्ट्रीय स्तर एवं नेपाल देश के चैंपियन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

जानकारी के मुताबिक कटियारी क्षेत्र के नदुआपुर नरौथा निवासी, जूनियर हाईस्कूल खैरुद्दीनपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकान्त पाठक के पुत्र अभिजीत ने देश भर के सभी प्रांतों से आए भारतीय चैंपियन खिलाड़ियों एवं नेपाल के राष्ट्रीय चैंपियन खिलाड़ियों को हराकर अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा अभिजीत ने सीनियर खिलाड़ियों द्वारा खेली जाने वाली ऑफिसियल फाइट में प्रतिभाग करके तीसरा स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक जीता। छात्र ने जीत का श्रेय कोच साहिलमान , सीनियर खिलाड़ी भूमि तिवारी तथा शिक्षक, माता पिता को दिया है।
कटियारी क्षेत्र में अभिजीत के यह दोनों पदक ताईक्वान्डो प्रतियोगिता क्षेत्र में राष्ट्रीय फ़लक पर कटियारी का नाम रोशन करने के लिए बढ़ता कदम हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर शिक्षक अवधेश मिश्रा, महेंद्र पाल, बृजेश शरण अग्निहोत्री, राम मनोहर मिश्र, विनोद अग्निहोत्री, मनोज मिश्रा, लियाकतदीन विनय शुक्ला आदि ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button