:जौनपुरUP Breaking Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरें
सीडीओ की पहल लाई रंग, पट्टी नरेंद्रपुर चौराहे और गौशाला में चला सफाई अभियान
हर शनिवार चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, 50 सफाईकर्मियों की टास्क फोर्स ने संभाली कमान

जन एक्सप्रेस /खुटहन, जौनपुर :- गांवों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में प्रशासन की पहल धरातल पर दिखने लगी है। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर जनपद के प्रत्येक विकासखंड में गठित 50 सफाईकर्मियों की क्लीनिंग टास्क फोर्स ने शनिवार को पट्टी नरेंद्रपुर चौराहे और गौशाला परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया।
प्रशासन की ओर से गठित यह टास्क फोर्स प्रत्येक शनिवार को चिह्नित गंदे एवं उपेक्षित स्थलों पर साफ-सफाई करेगी। इसी क्रम में कर्मचारियों ने दोनों स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य विकास अधिकारी की इस पहल की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए इसे स्वच्छ वातावरण बनाने की दिशा में सराहनीय कदम बताया। अभियान के दौरान नोडल अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय मिश्रा उपस्थित रहे।






