CrimeCyber FraudEDUCATIONutrakhandउत्तरकाशी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस का शौर्य और सतर्कता का संदेश

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन ज्ञानसू में भव्य रैतिक परेड आयोजित हुई। पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक/पीएसी सुनील कुमार मीणा ने परेड की सलामी ली और जवानों को एकता की शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान का स्मरण कर राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय को DGP प्रशस्ति डिस्क गोल्ड तथा मुख्य आरक्षी बीना चौधरी और आरक्षी लायवर सिंह को सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया गया। IG ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर जवानों का सम्मेलन लिया।

स्कूली बच्चों ने दिया सामाजिक संदेश, बड़कोट में यूनिटी रैली

मसीह दिलासा स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूक किया। IG ने बच्चों को सम्मानित किया। वहीं कोतवाली बड़कोट पुलिस ने स्कूली छात्रों के साथ “Rally for Unity” निकालकर नशा, महिला अपराध और साइबर अपराध के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाई। जनपदभर के थानों में एकता की शपथ दिलाई गई।

नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 1.223 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत मोरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थाना मोरी पुलिस ने मोरी-सांकरी रोड पर जखोल तिराहे के पास 44 वर्षीय किशन मौर्य निवासी बदायूं यूपी को 1 किलो 223 ग्राम चरस (कीमत 2.40 लाख) के साथ गिरफ्तार किया। NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। SP कमलेश उपाध्याय के अनुसार 2026 में अब तक 31 मामलों में 41 तस्कर गिरफ्तार, 12 किलो चरस और 88 ग्राम स्मैक बरामद, 4 पर गैंगस्टर एक्ट लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button