CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशीदेश

पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :-  पुलिस लाइन रुद्रपुर में शनिवार को ऊधम सिंह नगर पुलिस के दो पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर प्रमोद कुमार ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल, स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा समाज, कानून और राष्ट्र के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण दायित्व है। पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी अपने अनुभव और कार्यों से विभाग की अमूल्य धरोहर बने रहते हैं।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर उपनिरीक्षक गणेश सिंह को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर तथा मुख्य आरक्षी जगदीश सिंह को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।

समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रुद्रपुर गजेन्द्र परवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम आत्मीय एवं भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button