Crimeutrakhandउत्तरकाशीपिथौरागढ़

दो नाबालिग बालिकाओं के दुर्व्यापार के आरोप में महिला गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस ने चम्पावत में दबिश देकर पकड़ा, रुद्रपुर की रहने वाली है आरोपी महिला

जन एक्सप्रेस /पिथौरागढ़ :-  दो नाबालिग बालिकाओं के कथित दुर्व्यापार और यौन शोषण से जुड़े गंभीर मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को चम्पावत से गिरफ्तार किया। महिला ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर की रहने वाली है।

पुलिस के अनुसार, पिथौरागढ़ क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग बालिकाओं का कथित रूप से शारीरिक शोषण के उद्देश्य से दुर्व्यापार किए जाने का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी और जांच के बाद चम्पावत में दबिश देकर 28 वर्षीय पूजा बिष्ट निवासी शिवपुरम कॉलोनी, रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button