UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगदेशराजनीतिराज्य खबरेंहरदोई
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था देखी तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थिति रहें।






