Crimeutrakhandसितारगंज

सितारगंज में 4.31 ग्राम स्मैक के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  पुलिस ने एक युवक को 4.31 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक जगदीश चन्द्र तिवारी पुलिस टीम के साथ शक्तिफार्म चौकी क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सिरसा रोड पर वन शक्ति मंदिर से शक्तिफार्म चौकी की ओर जाने वाले रास्ते के पास सड़क किनारे एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक की पहचान सुकुमार विश्वास (22) पुत्र गोपाल विश्वास, निवासी पाडागांव, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी पन्नी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर पन्नी सहित पदार्थ का वजन 5.06 ग्राम और पन्नी हटाने के बाद शुद्ध वजन 4.31 ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद पदार्थ को कब्जे में ले लिया।

मामले में कोतवाली सितारगंज में एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक जगदीश चन्द्र तिवारी, हेड कांस्टेबल मतलूब खान व नवनीत कुमार, कांस्टेबल प्रेम सिंह और महिला कांस्टेबल ज्योति शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button