CrimeCyber Fraudutrakhandसितारगंज

सिरौली कला में अवैध पशु कटान के आरोप में 10 गिरफ्तार, छह कुंतल मांस बरामद

पुलभट्टा पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई, करीब चार पशुओं को मुक्त कराने का पुलिस ने किया दावा

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम सिरौली कला में अवैध पशु कटान की शिकायतों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह 26 अक्टूबर को की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब छह कुंतल मांस बरामद किया गया। इसके अलावा करीब चार पशुओं को भी मुक्त कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम सिरौली कला में अवैध पशु कटान की शिकायतें मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थाना पुलभट्टा पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। दोनों टीमों ने गांव में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम उर्फ मुन्ना, मुजिम, रशीद, साहिद, फईम, कलुवा, सलमान, अशरफ कुरैशी, सलील अहमद और कासिम के रूप में हुई है। इनमें कुछ आरोपी सिरौली कला क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि कुछ बरेली और किच्छा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में थाना पुलभट्टा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button