:जौनपुरUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराजनीतिराज्य खबरेंसुल्तानपुर

सुलतानपुर में राहुल गांधी मानहानि मामले में दोषमुक्त

एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला, करीब आठ साल पुराने मुकदमे में मिली राहत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे

संतोष कुमार पाण्डेय
जन एक्सप्रेस /सुलतानपुर :- विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दोषमुक्त कर दिया। करीब आठ साल पुराने इस मुकदमे में फैसला आने के बाद न्यायालय परिसर में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की।

अदालत में पेश हुए राहुल गांधी

फैसले के दौरान राहुल गांधी सुल्तानपुर न्यायालय के कक्ष संख्या 19 में समय 11 बजकर 19 मिनट पर हाजिर हुए। न्यायालय कक्ष में लगभग 12 मिनट में न्यायाधीश ने फैसला सुनाया और राहुल गांधी समय 11 बजकर 33 मिनट पर कोर्ट से बाहर निकले। मामले को लेकर न्यायालय परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। निर्णय सुनाए जाने के बाद परिसर में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली।

कथित टिप्पणी को लेकर दर्ज हुआ था मुकदमा

मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में आयोजित पत्रकार वार्ता से जुड़ा है। उस दौरान राहुल गांधी की ओर से तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद हुआ था। इस मामले में भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने अदालत में परिवाद दाखिल किया था। अदालत ने परिवाद स्वीकार करते हुए मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। इसके बाद से मामला न्यायालय में विचाराधीन था।

फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

लंबे समय से चल रहे इस मुकदमे में सोमवार को अदालत ने अपना निर्णय सुनाते हुए राहुल गांधी को दोषमुक्त कर दिया। फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस निर्णय से मामले में राहुल गांधी को कानूनी राहत मिली है। फैसले को सुनकर कांग्रेसी नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कोर्ट के बाहर ढोल नगाड़े और पटाखे फोड़े गये और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कांग्रेसी नेता वरुण मिश्रा ने बताया कि आज देश के लिए बहुत बड़ी खुशी का दिन है।हमारे नेता की जीत इंसाफ की जीत है। न्यायालय में प्रमोद तिवारी उप नेता,सुप्रिया राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल मीडिया, आराधना मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष,सुशांत मिश्रा राष्ट्रीय सचिव,बी पी सिंह पूर्व राष्ट्रीय सचिव दीपक सिंह पूर्व एमएलसी,राजेश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता,
आर एस सीमा वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय,अलंकार सिंह,कनिष्क सिंह राहुल टीम से आदि उपस्थित रहे।
इनसेट में लगाए

नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के दोष मुक्त होने पर कांग्रेस ने ख़ुशी का इज़हार किया है। प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की जीत है ,न्याय पालिका ने बीजेपी के प्रपंच पर तमाचा मारा है।हमारे लिए आज ही दीपावली का त्योहार है ।विजय सत्य की होती है। पूरे देश को इस जीत की बधाई – राजेश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button