Crimeutrakhandउत्तरकाशी

नेपाल बॉर्डर के पास ₹5 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, 18.08 ग्राम स्मैक बरामद

जन एक्सप्रेस /चम्पावत :-  नशे के अवैध कारोबार और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस की टीम ने नेपाल सीमा के पास से ₹5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने का दावा किया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, नेपाल सीमा के पास जंगल में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय गणेश लाल, निवासी ग्राम पम्पापुर, थाना बनबसा, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उस पर ₹5 हजार का इनाम घोषित था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट के दो और गैंगस्टर एक्ट का एक मामला दर्ज है। इसके अलावा मुंबई में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर नेपाल के झलारी-महेंद्रनगर निवासी रवि बासा के साथ स्मैक के कारोबार में शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बरामद स्मैक नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से प्राप्त करने और उसे लेकर नेपाल लौटने की बात बताई।

फिलहाल पुलिस स्मैक की आपूर्ति के स्रोत और कथित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button