UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत बड़ा गांव में लगी ग्राम चौपाल, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत हरपालपुर थाना पुलिस की ओर से बड़ा गांव में ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषों को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान थाना हरपालपुर की उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी हेमा और महिला आरक्षी आसानी ने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा एवं सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला एवं बालिका संबंधी सहायता के लिए 1098, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 तथा आपातकालीन पुलिस सहायता नंबर 112 की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के प्रति सतर्क करते हुए बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी या अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान कॉल पर भरोसा करने से बचें। यदि कोई साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में जागरूक रहने, किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button