PoliticsUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य खबरेंहरदोई

‎धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश, आज से खरीद शुरू न करने पर केंद्र प्रभारियों का वेतन रोकने की चेतावनी

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय के आदेश एवं एडीएम (न्यायिक) राजेंद्र कुमार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने हरदोई मंडी स्थित धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों से धान खरीद की प्रगति की जानकारी ली और खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हरदोई मंडी में किसानों से धान खरीद के लिए विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के कुल 27 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें विपणन विभाग के 10, मंडी समिति के छह, यूपीएसएस के चार, पीसीएफ के दो तथा पीसीयू के पांच केंद्र शामिल हैं। उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, इन केंद्रों पर अब तक कुल 241.60 कुंतल से अधिक धान की खरीद हुई है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर ने सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों से तत्काल संपर्क कर धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन केंद्रों पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है, वहां प्रत्येक दशा में उसी दिन खरीद प्रारंभ की जाए। किसानों को खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े, इसके लिए केंद्र प्रभारियों को सक्रियता से कार्य करने को कहा गया।

एसडीएम सदर ने चेतावनी दी कि निर्धारित निर्देशों के बावजूद जिन केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं होगी, उनके प्रभारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही संबंधित केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रशासन की ओर से धान खरीद व्यवस्था की निगरानी करते हुए केंद्र प्रभारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button