पुलिस कार्यालय की विशेष जांच प्रकोष्ठ और विशेष किशोर इकाई का अर्धवार्षिक निरीक्षण

जन एक्सप्रेस /हाथरस :- अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय हाथरस स्थित विशेष जांच प्रकोष्ठ एवं विशेष किशोर इकाई का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों इकाइयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमानुसार समीक्षा कर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

एएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सजगता और जिम्मेदारी के साथ करें। साथ ही विभागीय कार्यों में निर्धारित मानकों एवं नियमों का कड़ाई से पालन करने और प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक देरी से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।






