CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशीहल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार: हल्द्वानी में एनबीडब्ल्यू वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :-  नैनीताल जिले में वांछित आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हल्द्वानी पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु पंत उर्फ पटाखा, निवासी आवास विकास, हल्द्वानी और अरुण कुमार सागर, निवासी वेलेजली लॉज, हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हिमांशु पंत हल्द्वानी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल सतबीर सिंह और कांस्टेबल मुकेश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button