UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच और साइबर फ्रॉड की दी जानकारी

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना हरपालपुर पुलिस की ओर से जूनियर विद्यालय इकनौरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, साइबर अपराध और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अंजना सचान ने बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में समझाते हुए किसी भी गलत व्यवहार की स्थिति में बिना डरे अपने अभिभावकों या संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस टीम ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, ताकि समय रहते शिकायत दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही बच्चों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।इस अवसर पर थाना हरपालपुर की उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी आशा, आरक्षी अंकुल मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button