उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

सुल्तानपुर: दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए संतोष पाण्डेय

पयागीपुर में मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर दिखे श्रद्धालु, समिति पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए दी बधाई

जन एक्सप्रेस/ सुल्तानपुर। पयागीपुर स्थित मां विंध्यवासिनी माता पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। समारोह में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आए।

समारोह में पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संतोष पाण्डेय का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति के अध्यक्ष विमलेश पाठक, महामंत्री शैलेन्द्र पाठक, कोषाध्यक्ष प्रदीप पाठक, रवि पाठक, रघुवीर पाठक और मीडिया प्रभारी अर्जुन पाठक सहित समस्त आयोजन समिति को भव्य एवं सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

धार्मिक आयोजनों से मजबूत होता है सामाजिक सद्भाव

संतोष पाण्डेय ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में धार्मिक चेतना जागृत होती है और लोगों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। मां दुर्गा की आराधना लोगों को सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

आकर्षक पंडाल में मां दुर्गा की आराधना

पयागीपुर में दुर्गा पूजा समारोह के लिए आकर्षक पंडाल सजाया गया था। रंग-बिरंगी सजावट और रोशनी के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।

समारोह के दौरान संतोष पाण्डेय ने आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button