FATEHPURउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव, बच्चों को हर हाल में पढ़ाएं – जगत पाल पासी

जन एक्सप्रेस /फतेहपुर :-  जनपद के गाजीपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रामसनेही के आवास पर पासी जन जागृति संघ के मुकेश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक जागरूकता बैठक आयोजित की गई इसमें शिक्षा, बेरोजगारी, व्यवसाय, सामाजिक स्थिति में सुधार, नशामुक्ति, महापुरुषों के विचारों और संवैधानिक अधिकारों सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई वक्ताओं ने समाज को शिक्षित, संगठित और जागरूक बनाने पर जोर दिया।

बैठक में एडवोकेट धीरेंद्र बहादुर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देनी होगी कम संसाधनों में जीवनयापन करना पड़े फिर भी बच्चों की शिक्षा से समझौता नहीं करना चाहिए। भीम आर्मी के पूर्व जिला संयोजक शिवकुमार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम, ज्योतिबा राव फुले और महाराजा लाखन पासी वीरांगना ऊदा देवी पासी, झलकारी बाई कोरी सहित महापुरुषों के संघर्षों और विचारों की जानकारी दी उन्होंने समाज और महिलाओं के साथ होने वाले शोषण, संवैधानिक अधिकारों तथा मतदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया।

वहीं कानपुर से आए जगत पाल पासी ने कहा कि पासी समाज के लोग मेहनती और कर्मठ हैं लेकिन समाज को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाती उन्होंने कहा कि शिक्षा तरक्की का सबसे बड़ा हथियार है। युवाओं को शिक्षित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना जरूरी है उन्होंने संगठित रहना, सामाजिक कुरीतियों और नशे से दूर रहने तथा महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करने की अपील की साथ ही शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज की स्थिति में सुधार लाने पर जोर दिया। बैठक में ग्रामीणों ने शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने और सामाजिक एकता मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर भैयालाल, रमाकांत पासी, पुष्पेंद्र, विमलेश, सर्वेंद्र पासी, राजू, अखिलेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button