utrakhandउत्तरकाशीधर्म

उत्तरकाशी अमृत महोत्सव रामलीला में कुंभकरण का प्रलयंकारी युद्ध और मेधावी छात्रों का सम्मान

चंद्रप्रकाश बहुगुणा

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी  :- 1952 से अनवरत चल रही सौम्यकाशी बाड़ाहाट की ऐतिहासिक श्री आदर्श रामलीला समिति की 75वीं अमृत महोत्सव रामलीला में आज वीर रस का अद्भुत संगम देखने को मिला।
आज की मुख्य लीला में लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ वध और श्रीराम द्वारा कुंभकरण वध के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बताया गया कि कुंभकरण को ब्रह्मा जी से छह माह सोने का वरदान था, वह स्वभाव से बुरा नहीं था, उसने रावण को राम से बैर न करने की सलाह भी दी थी, पर भाई के कर्तव्य के लिए युद्ध में आया।

आदर्श रामलीला समिति के प्रबंधक भूपेश कुड़ियल ने बताया मुख्य अतिथि के रूप में डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति ने हाईस्कूल और इंटर में सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उषा चौहान, विमला जुयाल, पूनम नौटियाल, विनीता सेमवाल, अनीता राणा, प्रमिला भट्ट, बामू देवी, किरन रमोला, रूपमोहनी राणा, मोनिका नेगी सहित बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button