Crimeutrakhandउत्तरकाशी

सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, एसपी सिटी ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया

जन एक्सप्रेस /कालाढूंगी :-  कोटाबाग रोड पर बर पुल के पास सोमवार को मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम को मौके पर बुलाया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:10 बजे बर पुल के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कालाढूंगी से अपने गांव जा रहे मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद तूफानी, निवासी छोटी हल्द्वानी, की मोटरसाइकिल की सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई थी।

हादसे में फैज के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल का नंबर यूके 04 एल 6023 और स्कूटी का नंबर यूके 04 एएच 9354 है। हादसे के बाद स्कूटी चालक मौके से चला गया। पुलिस उसकी पहचान और तलाश के लिए जानकारी जुटा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button