UP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

एमएलसी चुनाव को लेकर एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

रिपोर्ट-बी जी मिश्र जिला संवाददाता

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  खण्ड शिक्षक एवं खण्ड स्नातक विधान परिषद चुनाव-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चुनाव से संबंधित सुरक्षा व्यवस्थाओं और ड्यूटी की जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान पुलिसकर्मी अपने निर्धारित दायित्वों के प्रति सजग रहें और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। गोष्ठी में चुनाव ड्यूटी में लगे संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button