Politicsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

सपा नेता पम्मू यादव ने आयोजित किया मतदाता सम्मेलन, एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह के लिए मांगा समर्थन

रिपोर्ट-बी जी मिश्र/जिला संवाददाता

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  स्नातक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर रविवार को सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के कटियारी डिग्री कॉलेज हरपालपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदम राग सिंह यादव उर्फ पम्मू यादव के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में पार्टी की एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह को जिताने का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रत्याशी ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

सम्मेलन में मौजूद पूर्व एमएलसी एवं चुनाव प्रभारी राजपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी मेहनत और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में वोटों की चोरी की आशंका को देखते हुए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहकर मतगणना और चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखनी होगी।

सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए चुनाव में समर्थन मांगा। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगमोहन राजपूत, रहमत अली मोनू, नागेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव अरुण मौर्य, युवा सपा नेता प्रदीप कुशवाहा, नीलम सिंह, बृजेश कुमार टिल्लू, अभिषेक अग्निहोत्री, बिहारी यादव (बिलग्राम), रजनीश पाल, सागर खां, जयराम कश्यप, कौशल दिवाकर, सुरेशचंद्र वर्मा, प्रदीप सविता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामबिहारी मिश्र और क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button