उत्तर प्रदेशटिहरीटॉप न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 126 शिकायतें

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने कुल 126 शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ता को भी निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें।
जन सुनवाई में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित संबंधित उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button