utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस पर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस के अवसर पर गोविंद वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय उद्यान द्वारा नैटवाड़, सांकरी एवं दोणी के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप निदेशक, गोविंद वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय उद्यान निधि सेंमवाल ने बताया कि गोविंद राष्ट्रीय उद्यान के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिम तेंदुए पाए जाते हैं। वर्ष 2023 के आकलन के अनुसार, गोविंद वन्य जीव विहार एवम् राष्ट्रीय उद्यान में 7 हिम तेंदुए दर्ज किए गए हैं। उन्होंने हिम तेंदुए की जीवनशैली, प्राकृतिक आवास एवं पारिस्थितिकी तंत्र में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में जानकारी देते हुए इसके संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिम तेंदुए एवं हिमालयी जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर विधालयों में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुपिन व सुपिन रेंज के अधिकारी, कर्मचारी व छात्र सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button