CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

काशीपुर में 18.30 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /काशीपुर :-  ऊधम सिंह नगर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने 18.30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को कोतवाली काशीपुर की टीम बांसफोड़ान क्षेत्र की अंसार कॉलोनी में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान निर्माणाधीन मकान के पास से फरमान उर्फ रंगीली (28 वर्ष), निवासी मधुबन नगर, काशीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 18.30 ग्राम शुद्ध वजन स्मैक बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत, कांस्टेबल मनोज जोशी और कांस्टेबल देवनाथ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button