CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :-  बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1460 रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में सट्टे और जुए की गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम गोला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति को कथित रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान नईम (40) पुत्र सरदार बली, निवासी निशाद स्कूल, इंदिरा नगर, बनभूलपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली बनभूलपुरा में उत्तराखंड द्यूत रोकथाम अधिनियम, 2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक हेमंत कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और कांस्टेबल इंदर सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि सट्टे और जुए जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button