CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी
किच्छा में 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

किच्छा। ऊधम सिंह नगर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को एमपी चौक के पास से सूरज (31 वर्ष) निवासी हाथीखाना मोहल्ला, वार्ड नंबर 20, किच्छा को 75 पाउच में लगभग 25 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भगवत परिहार और कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह धामी शामिल रहे।






