utrakhandउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एसपी ने जवानों को दी ब्रीफिंग

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :– एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने विस्तृत ब्रीफिंग दी।

ब्रीफिंग के दौरान लिंगदोह कमेटी के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने, कॉलेज के प्रवेश द्वार और बैरियरों पर सघन चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ड्रोन और मोबाइल टीमों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने को कहा गया।

पुलिस ने जीरो जोन में छात्रों के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन व्यवस्था का भी प्रभावी संचालन करने को कहा गया।

पुलिस अधिकारियों ने अराजक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने तथा मतगणना केंद्र पर विशेष सुरक्षा और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निर्बाध संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।ब्रीफिंग के बाद पुलिस बल ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button