utrakhandउत्तरकाशी

आवारा पशुओं की समस्या पर 28 अक्टूबर को एसडीएम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  क्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं और लोगों को हो रही परेशानी के विरोध में आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने 28 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने 24 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी सितारगंज को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के अनुसार, 12 अक्टूबर को प्रशासन को पत्र देकर सितारगंज क्षेत्र की सड़कों और गांवों में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग की गई थी। पत्र में कहा गया है कि सात दिन में कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई थी, लेकिन 12 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सतेन्द्र कुमार ने ज्ञापन में कहा कि जनहित और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए 28 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 11 बजे उपजिलाधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की बताई है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर और पुलिस क्षेत्राधिकारी सितारगंज को भी भेजी गई है। अब देखना होगा कि 28 अक्टूबर से पहले प्रशासन की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button