CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशीटिहरीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगनई टिहरी

अवैध चरण के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :-  ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली चंबा पुलिस ने 220 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया घटनाक्रम के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में 23 अक्टूबर को कोतवाली चंबा पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए चौकी नागणी क्षेत्र से आकाश पाल (उम्र 28 वर्ष) पुत्र मेघपाल निवासी रेशम माजरी, वार्ड नंबर-12, डोईवाला, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 220 ग्राम अवैध चरस बरामद की। चरस परिवहन में प्रयुक्त वरना कार संख्या UK07 DT3200 को भी जब्त किया गया।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली चंबा में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-40/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button