कालाढूंगी पुलिस ने 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /नैनीताल :- जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 8.72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में 24 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण सिंह बसेड़ा (19 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह बसेड़ा और हरीश बसेड़ा (30 वर्ष) पुत्र हरगोविंद बसेड़ा, निवासी बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने अरुण सिंह के कब्जे से 4.41 ग्राम और हरीश बसेड़ा के कब्जे से 4.31 ग्राम स्मैक बरामद की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमों में उपनिरीक्षक बलवीर चंद, उपनिरीक्षक पूजा रानी सहित कांस्टेबल अमनदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह राणा, तेजपाल सिंह सैनी और किशन नाथ शामिल रहे।






