Crimeutrakhandउत्तरकाशी

पंतनगर में जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार, 3.88 लाख रुपये नकद बरामद

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :-  ऊधमसिंह नगर जिले में जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंतनगर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 88 हजार 100 रुपये नकद, ताश की दो गड्डियां और पोकर सेट बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर विभव सैनी के निर्देशन में कोतवाली पंतनगर, कोतवाली रुद्रपुर और सिडकुल चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ओमेक्स रिवेरा, लेमेडा विला नंबर 39 में छापेमारी की। इस दौरान विला की दूसरी मंजिल पर छह व्यक्ति ताश और पोकर के जरिए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (43) निवासी ओमेक्स रिवेरा, अशोक कुमार (50) निवासी गदरपुर, अपूर्व कुमार (35) निवासी रूद्रपुर, अभिषेक कुमार (42) निवासी ओमेक्स, मनवेन्द्र सिंह (34) निवासी ओमेक्स और विवेक गुप्ता (46) निवासी ओमेक्स के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मौके से बरामद नकदी के अलावा ताश की दो गड्डियां, एक टेक्सास होल्डम पोकर सेट और विभिन्न रंगों के पोकर सिक्के भी जब्त किए गए। मामले में कोतवाली पंतनगर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई में कोतवाली रुद्रपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, सिडकुल चौकी प्रभारी हेमंत कठैत सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button