Crimeutrakhandसितारगंज

शक्तिफार्म में अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  पुलिस ने शक्तिफार्म क्षेत्र में एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शक्तिफार्म चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बसगर वन विभाग बैरियर से झाड़ी मंदिर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति चाकू लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल मलिक (27) पुत्र स्वर्गीय विद्याधर मलिक, निवासी ग्राम देवनगर, वार्ड नंबर-3, शक्तिफार्म बताया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की बाईं जेब से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, चाकू की कुल लंबाई 32.5 सेंटीमीटर थी, जिसमें फल की लंबाई 15.5 सेंटीमीटर और मूठ की लंबाई 17 सेंटीमीटर थी।

इस मामले में कोतवाली सितारगंज में आयुध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक जगदीश चन्द्र तिवारी, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और हेड कांस्टेबल जगदीश कोठियाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button