utrakhandउत्तरकाशी

आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सितारगंज में एसडीएम गेट पर तालाबंदी

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- आवारा पशुओं की समस्या को लेकर आसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने सितारगंज तहसील परिसर में एसडीएम गेट पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। साथ ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के इस्तीफे की मांग भी की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान आसपास के क्षेत्रों के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि आवारा पशु खेतों में घुसकर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों की रखवाली करने के बावजूद उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जब वे पशुओं को खेतों से भगाने का प्रयास करते हैं तो कई बार पशु उनकी ओर दौड़ पड़ते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा बना रहता है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में जल्द कार्रवाई करने की अपील की। सतेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button