utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

कमल गंगा तट पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

जन एक्सप्रेस /पुरोला  :- पुरोला की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शनिवार को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत कमल गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में एक दिवसीय स्वच्छता शिविर आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेवियों ने नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वयंसेवियों ने कमल गंगा के तट से कूड़ा-करकट हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया तथा स्थानीय लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने और नदी-पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने की अपील की। इस दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता बन्टवाण एवं सह कार्यक्रम अधिकारी रमेश रड़वाल ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने के साथ समाज में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button