
जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- नकुलिया चौराहे के पास सिडकुल रोड स्थित आम के बाग में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर दो निवासी फहीम (26 वर्षीय) पुत्र छोटे के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, फहीम इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। मंगलवार सुबह वह घर से निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को आम के बाग में उसका शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि फहीम नशे का आदी था।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।






