
नई टिहरी :- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिला आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । आगामी त्योहारों के दृष्टिगत इस संयुक्त अभियान में मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा ऐनालोग पनीर एवं गैर दुग्ध उत्पाद को रोकने हेतु जनपद के चंबा बाजार में होटल, रेस्टोरेंटों परचूनी दुकानदारों तथा फल सब्जी विक्रेता आदि खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया इसमें खाद्य के निर्माण में प्रयुक्त होने वाले दुग्ध पदार्थ तथा उसके वास्तविक स्रोत, अन्य निर्माण प्रक्रिया में उपयुक्त होने वाली सामग्री, कच्चे मॉल की खरीद एवं बिल, उत्पादो की लेबलिंग एवं पैकेजिंग, बैच नम्बर, निर्माण तिथि तथा अन्य आवश्यक घोषणाएं, किचन में साफ सफाई आदि की जॉच की गई।
खाद्य प्रतिष्ठानों के निर्माण क्षेत्र तथा किचन में साफ सफाई के पालन करने का निर्देश दिया गया। समस्त होटल और रेस्टोरेंट तथा मिठाई विक्रेताओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में खाद्य निर्माण करने हेतु निर्देशित किया मिष्ठान विक्रेताओं और बेकरी के विक्रेताओं को मिठाई तथा बेकरी की ट्रे पर निर्माण तिथि तथा एक्सपायरी तिथि लिखने हेतु निर्देशित किया गया ।इस दौरान दो दुकानदारों को सुधार नोटिस जारी किए गए ।चंबा क्षेत्र में आपूर्ति करता वाहनों का भी निरीक्षण किया गया ।
इस निरीक्षण में मिठाई के 5 पनीर के 2 बेसन का 1 घी का 1 तथा मसाले के 2 नमूने तथा अन्य खाद्य के 1 , कुल 12 नमूने संग्रहण कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये । जिला पूर्ति विभाग द्वारा होटल रेस्टोरेंट तथा मिठाई की दुकानों के निर्माण क्षेत्र में व्यावसायिक सिलेंडर की जांच की गई। तथा संबंधित विक्रेताओं को घरेलू सिलेंडर उपयोग न करने के संबंध में चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान सभी को आवश्यक खाद्य पदार्थ की मूल्य सूची चस्पा करने के निर्देश दिए गए ।इस विशेष अभियान मे सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत , वरिष्ठ खाद्य अधिकारी शारदा शर्मा , बलवंत चौहान तथा जिला पूर्ति विभाग से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गर्विन भट्ट पूर्ति निरीक्षक रवि राणा तथा सहायक श्रीचंद कुमाई उपस्थित रहे।






