Crimeutrakhandउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशनई टिहरीब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरें
50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :- नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 25 बुप्रेनोर्फिन और 25 एविल इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 3 नवंबर को बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोलापार्किंग के पास एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 इंजेक्शन बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शानू उर्फ राजा (21) पुत्र स्व. याकूब निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा मे एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।






