EDUCATIONutrakhandउत्तरकाशी

रवाई जन एकता मंच ने गुंदियाटगांव में किया जन संवाद

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रवाई जन एकता मंच ने विकासखंड पुरोला के गुंदियाटगांव में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव मंच के समक्ष रखे।

मंच के संयोजक चंद्रमणि रावत ने कहा कि रवाई जन एकता मंच गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करेगा तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि मंच क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रवाई जन एकता मंच ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भजन लाल आर्य को एक सुयोग्य, ईमानदार एवं जनहित के प्रति समर्पित प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। उनका विश्वास है कि जनता क्षेत्रीय मुद्दों और स्वच्छ राजनीति को प्राथमिकता देगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के विधानसभा प्रत्याशी भजन लाल आर्य ने कहा कि उन्हें कई राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन उन्होंने रवाई जन एकता मंच के साथ रहकर ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी दल विशेष की राजनीति नहीं, बल्कि रवाई क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय हितों की प्रभावी पैरवी करना है।

जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रोजगार सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को मंच के समक्ष रखा। मंच पदाधिकारियों ने इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का भरोसा दिलाया।इस दौरान भजन लाल आर्य,चंद्रमणि रावत,गुलाब सिंह रावत,राजेन्द्र पंवार,उपेन्द्र चौहान,पूरण चंद,वीरेन्द्र रावत सहित दर्जनो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button