CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशकानपुरब्रेकिंग न्यूज़लखनऊवायरल

गांधी जयंती पर चकेरी थाने के सामने खूब बिकी शराब वीडियो वायरल

अमन तिवारी की रिपोर्ट

जन एक्सप्रेस /कानपुर :- गांधी जयंती के उपलक्ष्य मे पूरे देश मे शराब ठेके बंद थे। लेकिन कानपुर के रामादेवी चौराहे पर स्थिति चकेरी थाने के सामने अंग्रेजी शराब का ठेका बंद होने के बाद भी पुलिस की मौजूदगी मे दिन भर शराब की बिक्री खुलेआम होती रही। सिर्फ आबकारी विभाग को गुमराह करने के लिए शराब ठेके का शटर बंद था। लेकिन इतनी जगह छोड़ी गयी थी। जिससे शराब की बोतल दी जा सके, और पैसे लिए जा सके। शराब की बिक्री मे प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे लिए जा रहे थे। खुलेआम शराब बिक्री के तमाशे को एक राहगीर ने अपने कैमरे कैद करने के बाद सोशल मीडिया मे वायरल कर दिया। हाँलांकि आप का अपना जनएक्सप्रेस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

चकेरी थाने के कारखास सिपाही की जानकारी मे बिक रही थी शराब

सूत्रों की माने तो चकेरी थाने के कारखास विवादित सिपाही के संरक्षण मे खुलेआम शराब बेचीं जा रही थी। ये वही सिपाही है,जो कानून और अधिकारियो को खुद से ऊपर समझता है। चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहे पर चलने वाले अवैध स्टैंड,, शराब ठेकों से अवैध वसूली, स्पा सेंटर की आड़ मे चलने वाले सेक्स रेकेट कारखास सिपाही के संरक्षण मे ही चलते हैं।
बीते दो दिन पूर्व शहर भर मे अवैध हुक्का बारों पर अधिकारियो का कहर बरपा था। चकेरी थाना क्षेत्र मे भी एडीसीपी पूर्वी के नेतृत्व मे हुक्का बारों पर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही थी। लेकिन अधिकारियो के पहुँचने से पहले ही कई हुक्का बार संचालक ताला लगाकर फरार हो गए थे। अधिकारियो को कारखास सिपाही पर शक तो हुआ है, लेकिन ठोस सबूत ना होने के कारण अभी तक कार्यवाही नहीं हो पाई है।

कानपुर के कई इलाकों मे होती रही शराब की बिक्री, नौबस्ता पुलिस ने की कार्यवाही

बीते शुक्रवार यानी गांधी जयंती पर शराब ठेके बंद होने के बावजूद शहर के कई शराब ठेको से शराब बिक्री के वीडियो वायरल हुए। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। अलग -अलग थाना इलाकों मे जांच करने के बाद शराब बेचने वालो को खड़ेदा गया। वही नौबस्ता पुलिस ने सटीक सूचना के बाद कुछ लोगो को पकड़ा, जिनके पास से शराब की बोतले भी बरामद हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button