:जौनपुरUP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICE

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालु

जन एक्सप्रेस /खुटहन  :-  जौनपुर उसरौली गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा व्यास आचार्य अजय जी महाराज ने कंस के अत्याचार और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। जन्मोत्सव की लीला का वर्णन सुन पंडाल जयकारों से गूंज उठा। मधुर भजनों और सोहरों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भक्तों ने ‘नंद भयो आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ सहित पारंपरिक सोहर गाकर उत्सव मनाया।

इस दौरान कथा व्यास और उनके सहयोगियों ने श्रद्धालुओं में खिलौने, टॉफियां, माखन के लड्डू और मिठाइयां बांटीं। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान लालमणि शुक्ल, अरविंद शुक्ल, राजमणि शुक्ल, इंद्रभान शुक्ल (कोटेदार), विपिन शुक्ल, आचार्य अंकित शुक्ल, जयप्रकाश शुक्ल, सूर्यमणि शुक्ल, हृदय नारायण पांडेय, डॉ. राहुल शुक्ल, सुनील शुक्ल, नरेंद्र पांडेय और सत्यम मनचला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button