UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगराज्य खबरेंशहर खबरेंहरदोई

सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारम्भ, राह-वीर योजना और कैशलेस इलाज की दी जानकारी

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में राह-वीर योजना और प्रधानमंत्री राहत कैशलेस उपचार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर अस्पताल पहुंचाने वाले राह-वीरों को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये की सम्मान राशि दिए जाने का प्रावधान है। वहीं, पीएम राहत कैशलेस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पात्र व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और जागरूकता संबंधी पंपलेट व बुकलेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, यात्रीकर अधिकारी, प्राविधिक निरीक्षक, चिकित्सा विभाग के चिकित्सक, सड़क सुरक्षा मित्र, कार्यालय स्टाफ एवं प्रवर्तन कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button