
चंद्रप्रकाश बहुगुणा
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में जनपद के पत्रकारों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि सोशल मीडिया पर वायरल खबरों, एआई से बनी भ्रामक फोटो-वीडियो और टीआरपी की होड़ के इस दौर में भी पत्रकारिता का धर्म नहीं बदलेगा, खबर पहले सत्यापित होगी फिर प्रकाशित होगी, क्योंकि सनसनी एक दिन की चर्चा देती है और जिम्मेदारी सौ साल का भरोसा देती है। इस वर्ष की राष्ट्रीय थीम पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी पर हुई चर्चा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के तौर-तरीके बदल गए हैं लेकिन सत्य, निष्पक्षता और जनहित आज भी इसके मूल सिद्धांत हैं और पीत पत्रकारिता व सनसनीखेज हेडलाइन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जड़ों को हिला रही है, इसलिए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अब तेज बनने से ज्यादा सच्चा बनना होगा, खबर से अधिकारी बदनाम न हो बल्कि व्यवस्था सुधरे, आलोचना के साथ समाधान भी दिया जाए और पहाड़ के ग्रामीण पत्रकार की सुरक्षा, मान्यता और सम्मान की रक्षा भी सबकी साझा जिम्मेदारी हो, तभी जनता का विश्वास फिर लौटेगा। गोष्ठी में मुख्यालय के पत्रकारों के साथ ही बाहर के पत्रकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े और सभी ने यही संदेश दिया कि हम तेज नहीं, सच्चे रहेंगे हम खबर नहीं भरोसा छापेंगे।
आज इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश रतूड़ी, पत्रकार चैन सिंह असवाल, महेश बहुगुणा अजय कुमार और बालवीर परमार ने सभी पत्रकारों के समक्ष हम सनसनी नहीं भरोसा छापेंगे इस विषय पर अपना वक्तव्य रखा पत्रकार चैन सिंह असवाल ने पत्रकारों के समक्ष हम सनसनी नहीं भरोसा छापेंगे अपनी बात कविता के माध्यम से बताई जिस पर सभी पत्रकारों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया यही नहीं सभी पत्रकारों ने सूचना अधिकारी और उसकी कार्य प्रणाली की जमकर सराहना की इस मौके पर सभी पत्रकार भाई खुशी के साथ झूम उठे






