UP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराजनीतिराज्य खबरेंहरदोई

जिलाधिकारी ने चीनी मिल के पेराई सत्र का किया शुभारंभ

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने डालमिया भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गंगापुर-बघौली चीनी मिल में विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत फीता काटकर नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने डोगा में गन्ना डालकर पेराई कार्य का विधिवत प्रारंभ कराया।

इस अवसर पर बैलगाड़ी से गन्ना लेकर मिल पहुंचे किसान को जिलाधिकारी ने मिठाई खिलाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने किसान का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गन्ना किसानों का हित सर्वाेपरि है। चीनी मिल प्रबंधन किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा गन्ने की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखे। कार्यक्रम में चीनी मिल के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय किसान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button