
जन एक्सप्रेस /किच्छा :- न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वारंटियों में शहाना पत्नी लकी, फरजाना पत्नी मोसिम और मनतशा पुत्री मोसिम, सभी निवासी वार्ड नंबर 14, जामा मस्जिद के पास, किच्छा शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस ने हरेन्द्र सिंह मलिक पुत्र यशपाल सिंह निवासी ग्राम सिंधीपुरी, किच्छा को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे सत्यापन एवं वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन जोशी, उपनिरीक्षक दीपक जोशी, कांस्टेबल देवराज, कांस्टेबल मनोज करायत और महिला कांस्टेबल गीता शामिल रहे।






